फ्रांस में मिला खतरनाक वेरियंट IHU, नए वेरियंट में पाए गए 46 म्यूटेशन
रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के मारसैल Variant IHU in Marseille में नए वैरिएंट के 12 मामले सामने आए हैं। वैज्ञानिकों ने इसकी पहचान B.1.640.2.के रूप में की है। उनका कहना है कि इस नए वैरिएंट में अब तक 46 म्यूटेशन देखे गए। ये मामले उन लोगों में देखने को मिले हैं जो अफ्रीकी देश कैमरून से लौटे थे। नया वेरियंट एक बड़ा खतरा हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस वेरिएंट की अभी पहचान नहीं की गई है।