राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की तबियत बिगड़ी, सीएम नीतीश ने जाना हाल
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को जुलाई 5 सुबह पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लालू रविवार को घर में सीढ़ियों पर से गिर गए थे। इसके बाद उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर हो गया था और उनकी पीठ में चोट लगी थी। स्वास्थ्य में आज सुबह गिरावट के बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने आज पारस अस्पताल जाकर राजद प्रमुख का हालचाल जाना। प्रधानमंत्री ने राजद प्रमुख के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।