राजकीय सम्मान के साथ हुआ पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार
मशहूर कन्नड सुपरस्टार पुनीत राजकुमार को अक्टूबर 31 को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बेंगलुरू के कांतीरवा स्टूडियोज में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए प्रशंसकों का सैलाब उमड़ पड़ा। उनके अंतिम संस्कार के दौरान कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। अक्टूबर 29 को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांसें ली थीं।