
फोटो: OpIndia
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विवादित बयान, कहा निर्भया कांड के बाद फांसी मिलने पर बढ़े हत्या के मामले
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने निर्भया कांड के दोषियों के लिए बने फांसी के कानून पर विवादित बयान देते हुए कहा कि इस कानून के बाद दुष्कर्म पीड़िता की हत्या की घटनाएं बढ़ी है। उन्होंने कहा कि ये चलन काफी खतरनाक और चिंताजनक है। बता दें कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में 2020 में दुष्कर्म के 5310 मामले दर्ज हुए है। दुष्कर्म के मामले पर राजस्थान शीर्ष पर था।