
फोटो: The Stateman
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ जाएंगे अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ जोधपुर में सेंधमारी की तैयारी कर रहे है। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी बैठक की है। अमित शाह ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों को भी संबोधित करेंगे, जिसके बाद जोधपुर के दशहरा मैदान में कार्यकर्ताओं का भी संबोधन होगा। ओबीसी वोटबैंक तक पहुंचने के लिए बीजेपी की अहम रणनीति है। माना जा रहा है कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी में जुटी है।