राजस्थान के पूर्व CM और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ पहाड़िया का निधन
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना से निधन हो गया। पहाड़िया 13 माह के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। वे प्रदेश के पहले और अकेले दलित मुख्यमंत्री थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश में शराबबंदी लागू की थी। वे 1989 से 1990 तक बिहार के और 2009 से 2014 तक हरियाणा के राज्यपाल भी रहे थे। उनके निधन पर राजस्थान सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।