राकेश टिकैत को किया गया बर्खास्त, नरेश टिकैत को अध्यक्ष पद से हटाया
राकेश टिकैत को भारतीय किसान यूनियन से बर्खास्त कर दिया गया है। नरेश टिकैत को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। फतेहपुर के राजेश सिंह चौहान भारतीय किसान यूनियन के नए अध्यक्ष बनाए गया। राजधानी लखनऊ स्थित गन्ना किसान संस्थान में भाकियू नेताओं की एक बैठक हुई, जिसमें टिकैत परिवार के खिलाफ किसानों में उभरी नाराजगी के बाद राकेश टिकैत को बर्खास्त कर दिया गया।