
फोटो: Breaking News Today
राम मंदिर के निर्माण में श्रीलंका की अशोक वाटिका के पत्थर का भी होगा इस्तेमाल
श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में माता सीता को भी खास स्थान दिया जाएगा। श्रीलंका स्थित सीता एलिया से एक पत्थर का उपयोग अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में किया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार सीता एलिया वह स्थान है जहां देवी सीता को रावण ने 11 माह तक बंदी बना कर रखा था। वर्तमान में इस स्थान पर एक मंदिर है, जिसे सीता अम्मन कोविल नाम से जाना जाता है। मंदिर निर्माण में पत्थर का प्रयोग करने का उद्देश्य इसे रामायण के इतिहास से जोड़ना होगा।