रामायण में रावण का किरदार निभा चुके अरविंद त्रिवेदी का निधन
रामानंद सागर के प्रसिद्ध पौराणिक टीवी शो रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का अक्टूबर पांच की रात को हार्ट अटैक से निधन हो गया। 82 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी पिछले काफी समय से बीमार थे। उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने उनके निधन की पुष्टि की है। उनके निधन के बाद से उनके चाहने वालों में शोक की लहर है। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी।