रांची के कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी के खिलाफ दर्ज हुए मामले पर तेजी से सुनवाई करेगी कोर्ट
सितम्बर 7 को रांची की एक विशेष अदालत ने झारखंड के जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफ़ान अंसारी के खिलाफ दर्ज हुए मामले को आवश्यक समझकर तेज़ी से सुनवाई करने का फैसला लिया है। शिकायतकर्ता के अधिवक्ता के अनुरोध के बाद यह फैसला लिया गया। अगस्त 19 को रांची के डोरंडा क्षेत्र की रहने वाली योगा टीचर रफिया नाज़ ने विधायक इरफ़ान अंसारी के खिलाफ रांची की निचली अदालत में मानहानि, स्त्री सम्मान को ठेस पहुंचाने के साथ साथ और भी कई आरोप लगाएं हैं।