राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में पढ़ सकेंगी लड़कियां, जुलाई में होगा एडमिशन
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज के जुलाई 2022 सत्र में लड़कियों को भी एडमिशन मिलेगा। आरआइएमसी के कमांडेंट कर्नल अजय कुमार ने संस्थान की स्थापना के शताब्दी समारोह में ये घोषणा की है। जुलाई के सेशन में कुल पांच छात्राओं को इस कॉलेज में ए़डमिशन मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ये पहला मौका है जब यहां लड़कियों को एडमिशन मिलेगा। कॉलेज की कुल क्षमता एक सेशल में 250 कैडेट शामिल करने की है।