राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में प्रभावित रहेगी आवाजाही: ट्रैफिक पुलिस
दिल्ली यातायात पुलिस ने आज एक एडवाइजरी जारी करते हुए सूचना दी है कि आज राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में विशेष व्यवस्था के कारण आवाजाही प्रभावित रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात पूरी तरह ठप रहेगा। एडवाइजरी में कारों और निजी वाहनों को मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से बचने को कहा गया है।