राष्ट्रीय स्तर की रेसलर निशा दहिया की गोली मारकर हत्या
हरियाणा के सोनीपत में नवंबर 10 को कुछ अज्ञात बदमाशों ने राष्ट्रीय स्तर की रेसलर निशा दहिया और उनके परिजनों पर गोलियों से हमला कर दिया। हमले में रेसलर निशा दहिया और उनके भाई सूरज दहिया की मौत हो गई, जबकि उनकी मां धनपति गंभीर रूप से घायल स्थिति में अस्पताल में भर्ती हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि हत्या की वजह का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।