
फोटो: The Economic Times
राष्ट्रपति चुनाव के लिए जुलाई 21 को होगी मतगणना
राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना जुलाई 21 को संसद में सुबह 11 बजे से की जाएगी। संसद भवन के मतगणना कमरा नम्बर 63 में वोटों की गिनती होगी। चुनाव में कुल 730 वोट पड़े है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का चुनाव में जीतना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुर्मू को कम से कम 65% वोच जरुर मिलेंगे। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के जीतने की संभावनाएं बेहद कम है।