
फोटो: The Siasat Daily
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी मिलाद-उल-नबी की बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले मिलाद-उन-नबी पर नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "ईद-ए-मिलाद या मिलाद-उन-नबी के अवसर पर, जो पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, मैं सभी देशवासियों, विशेषकर हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को बधाई देती हूँ। राष्ट्रपति ने कहा कि पैगंबर मुहम्मद ने दुनिया को दया, सादगी और मानवता की सेवा का संदेश दिया।