रिलीज हुआ रणवीर सिंह की फिल्म '83' का टीजर
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म '1983' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म 1983 में कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम की वर्ल्ड कप जीत पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। रणवीर सिंह ने खुद ट्वीट कर फिल्म के टीजर लॉन्च होने की जानकारी दी। इस फिल्म को दिसंबर 24 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।