
फोटो: Google
रणवीर का फैंस को तोहफ़ा, फ़िल्म 83 की रिलीज़ डेट को किया घोषित
रणवीर सिंह ने अपनी मूवी '83' की रिलीज डेट कंफर्म करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया। जिसके बाद से फैंस का लंबा चल रहा इंतज़ार आख़िरकार खत्म हुआ। 4 जून 2021 को रिलीज होने वाली यह फ़िल्म 1983 क्रिकेट वर्ल्डकप फाइनल मे भारत की यादगार जीत पर आधारित है। रणवीर सिंह तत्कालीन कप्तान कपिल देव की भूमिका में होंगे जबकि उनकी पत्नी का किरदार दीपिका पादुकोण निभाएंगी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। कोरोना लॉकडाउन के चलते मूवी की रिलीज को टाल दिया गया था।