
फोटो : Twitter
रश्मि सामंत बनी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की पहली भारतीय महिला छात्रसंघ अध्यक्ष
भारत की रश्मि सामंत ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष चुनीं गयी हैं। रश्मि सामंत इस पद को पाने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हुए छात्र संघ चुनाव में उन्होंने 3,708 मतों में से 1,966 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। रश्मि सामंत ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के लिनाक्रे कॉलेज में एमएससी की छात्रा हैं। रश्मि कर्नाटक के मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की छात्रा रही हैं।