रूस ने गूगल पर लगाया 9.8 करोड़ डॉलर का जुर्माना
मॉस्को की एक अदालत ने दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर 9.8 करोड़ डॉलर का बड़ा जुर्माना लगाया है। गूगल पर अवैध सामग्री को हटाने में लगातार विफल होने के बाद यह जुर्माना लगाया गया है। गूगल पर लगाए गए जुर्माने की राशि को उसकी वार्षिक आय के प्रतिशत के आधार पर तय किया गया है। इससे पहले रूस फेसबुक और ट्विटर जैसी कई दिग्गज टेक कंपनियों पर जुर्माना लगा चुका है।