RBI सहायक भर्ती 2022: जारी हुई 950 पदों के लिए अधिसूचना, मार्च 8 तक करें ऑनलाइन आवेदन
भारतीय रिजर्व बैंक, आरबीआई सहायक भर्ती 2022 आवेदन पत्र आज फरवरी 17, 2022 को जारी किया गया है। सहायक के 950 पदों के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि मार्च 8, 2022 है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट - rbi.org.in.पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया के लिए फीस का भुगतान भी फरवरी 17 से मार्च 8 के बीच करना होगा। इस बात का ध्यान रखें कि शुल्क के भुगतान के बिना कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।