Russia -Ukraine: युद्ध के असर से तेल व गैस के अलावा कई वस्तुएं हो सकती हैं महंगी: राजन
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि, रूस-यूक्रेन युद्ध का प्रभाव केवल तेल व नेचुरल गैस नहीं बल्कि अन्य आवश्यक चीजों पर भी पड़ेगा। CNBC को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "दुनियाभर में गेहूं के निर्यात में रूस व यूक्रेन बड़ा योगदान देते हैं। इसलिए अनाज के दाम भी बढ़ सकते हैं।" राजन ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की रिकवरी खतरे में है।