साक्षी महाराज ने भगवान राम और कृष्ण से की योगी आदित्यनाथ की तुलना
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने अप्रैल 30 के दिन एक मांगलिक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान योगी आदित्यनाथ की तुलना भगवान से कर दी।उन्होंने कहा कि भगवान राम के पास धनुष था और भगवान कृष्ण के पास सुदर्शन चक्र और हमारे बाबा के पास बुलडोज़र है, जो भू माफियाओं के खिलाफ चल रहा है। वहीं, इस दौरान महाराज ने दावा किया है कि प्रदेश की 99% जनता योगी के बुलडोजर कार्यवाही से खुश है।