साल 2030 तक होगा भारत का अपना अंतरिक्ष स्टेशन: जितेंद्र सिंह
भारत 2030 तक खुद का अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने दिसंबर 9 को राज्यसभा में एक पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2022 के अंत तक दो मानव रहित गगनयानों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसरो लगातार इस मिशन पर काम कर रहा है हालांकि कोरोना के कारण कई मिशन में देरी हुई है।