सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री पुरस्कार विजेता सिंधुताई सपकाल का निधन
सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री पुरस्कार विजेता सिंधुताई सपकाल का 73 साल की उम्र में जनवरी ४ को पुणे के गैलेक्सी केयर अस्पताल में रात 8.10 पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उत्कृष्ठ समाज सेवा के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। अनाथों की मां' के नाम से मशहूर सिंधुताई सपकाल के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आधिकरिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।