सामान्य होता नज़र आ रहा है भारत और चीन के बीच सीमा विवाद
पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद की वजह से भारत-चीन के बीच पैदा हुआ तनावपूर्ण माहौल अब सामान्य होता हुआ दिख रहा हैं। अप्रैल-मई महीने के बाद पैंगोंग झील इलाके में बने सभी नए ढांचों को दोनों पक्ष ध्वस्त करने जा रहे हैं। अब कोई भी देश फिंगर 4 से लेकर फिंगर 8 के इलाके में पैट्रोलिंग नहीं करेगा। नवंबर 6 को कोर कमांडर स्तर की वार्ता के दौरान डिस-एंगेजमेंट प्लान पर चर्चा चुशूल सेक्टर में हुई थी।