सामने आया रणवीर और आलिया फ़िल्म रॉकी और रानी का पहला वीडियो
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फ़िल्म "रॉकी और रानी" की पहली झलक सामने आई है। रणवीर सिंह ने अगस्त 20 की सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फ़िल्म के सेट का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के बैक ग्राउंड में करण जौहर की आवाज़ भी सुनाई दे रही है। करण जौहर इस फ़िल्म को पांच साल बाद डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फ़िल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी नजर आएंगे। ये फ़िल्म साल 2022 में रिलीज़ होगी।