सेहत के लिए फायदेमंद है अरबी, जानिये इसके फायदे
न्यूट्रिश्निस्ट मुनमुन गनेरीवाल ने इंस्टाग्राम पर अरबी के स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी दी है। अरबी को फ्राई, करी के अलावा कई तरह से खाया जाता है। ये फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी-ई से भरपूर होती है। इसमें ब्लडशुगर कंट्रोल करने के तत्व होते है। ये आंत और दिल की सेहत सुधारती है। इसे खाने से कैंसर का खतरा भी कम होता है। जिन्हें वेटलॉस करना है उन्हें भी अरबी खानी चाहिए। ये कैलोरी इनटेक को भी कम करती है।