सेहत के लिए फायदेमंद होता है तिल
सर्दियों के मौसम में तिल से बनी चीज़ों का सेवन करना स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। तिल में मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम होता है, एवं यह शरीर की मांसपेशियों को भी मजबूत करता है। तिल का सेवन करने से हड्डियां मज़बूत होती हैं, एवं यह कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से भी रोकता है। तिल का सही मात्रा में सेवन करने से दांत भी मजबूत होते हैं, एवं शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।