
फोटो: Twitter
सेना ने पूर्वी सिक्किम में बचायी 1,000 से अधिक पर्यटकों की जान
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सेना ने भारी बर्फबारी के बाद पूर्वी सिक्किम के ऊपरी इलाकों छंगु में फंसे महिलाओं और बच्चों सहित 1,000 से अधिक पर्यटकों को मौत के मुंह से निकाल कर उनकी जान बचाई। अधिकारियों के मुताबिक नाटू ला, त्सोमगो (छंगू) झील और नज़दीकी क्षेत्रों में बुधवार दोपहर हुई भारी बर्फबारी के कारण तापमान शून्य से नीचे पहुंच चला, जिससे यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई।