सेरोगेसी के ज़रिए माँ बनी प्रियंका चोपड़ा जोनस
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस सेरोगेसी के ज़रिए माँ बन गई हैं। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने जनवरी 21 को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने लिखा कि, यह बताते हुए हम खुश हैं कि हम सेरोगेसी के ज़रिए अपने जीवन मे एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नही बताया कि बच्चा लड़का है या लड़की। बता दें कि प्रियंका से पहले नवंबर 2021 में प्रीति जिंटा भी सेरोगेसी से माँ बनी थी।