शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स में 937.66 अंकों की बड़ी गिरावट
शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिला। दिन के कारोबार की समाप्ति के समय सेंसेक्स में 937.66 अंक की बड़ी गिरावट दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी में 271.40 अंक के नुकसान से 13,967.50 अंक पर रहा। बाजार की शुरुआत मामूली तेजी के साथ हुई, लेकिन जल्द ही 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक पर दबाव दिखाई देने लगा। सेंसेक्स में गिरने वाले प्रमुख शेयरों में इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी और बजाज फिनसर्व शामिल थे।