शिक्षा मंत्रालय ने 'पढ़े भारत' कैंपेन के लिए जारी की पुस्तकों की सूची
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने 100 दिवसीय "पढ़े भारत" कैंपेन की शुरुआत के बाद अभियान की पहली पांच पुस्तकों की सूची जारी की है। इसमें एटॉमिक हैबिट्स बाय जेम्स क्लियर, लिटिल बुक ऑफ हैप्पीनेस बाय रस्किं बोंड, रिफ्लेक्शन बाय स्वामी विवेकानंद, चिलिका बाय कबीबरा राधानाथ रे, प्रायश्चित बाय फकीर मोहन सेनापति (ओडिया लेखक) की किताबों को शामिल किया गया है। इस अभियान का मकसद छात्रों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करना है।