सिल्वर स्क्रीन पर वापसी को तैयार है अनुष्का शर्मा, वर्ष 2022 में होगा कमबैक
आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई अनुष्का शर्मा तीन साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने तीन नए प्रोजेक्ट साइन किए है। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का के तीन प्रोजेक्ट्स में से दो सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होंगे। वहीं एक अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। ये अनुष्का के डिजिटल करियर की बड़ी रिलीज होने वाली है। अभी इन प्रोजेक्ट्स का ऐलान नहीं हुआ है मगर वर्ष 2022 की शुरुआत में इनका ऐलान संभव है।