सिनेमा के 108 साल: आज ही रिलीज हुई थी भारत की पहली फिल्म ‘राजा हरिश्चंद्र’
03 मई को हिंदी सिनेमा की 108वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसी दिन साल 1913 में पहली भारतीय फीचर फ़िल्म राजा हरिश्चंद्र रिलीज हुई थी। जिसे दादा साहब फाल्के ने बनाया था। इस फिल्म को भारत की पहली फुल-लेंथ फीचर फिल्म कहा जाता है। दर्शकों ने भारत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र लिए गिरगांव के कोरोनेशन थिएटर में टिकट खरीदने के लिए लाइन लगाई थी। ये फिल्म लगभग 50 मिनट की थी। इसके पोस्टर्स मराठी और अंग्रेजी में बनाए गए थे। उस दौर में दादा साहब फाल्के की फिल्म 'राजा हरिश्चंद्र' का बजट 15 हजार रुपये था। इस फिल्म में किसी महिला ने काम नहीं किया था। फिल्म में तारामती नाम की रानी का किरदार अन्ना सलंके ने निभाया था। फिल्म की अभिनेत्री की तलाश में डायरेक्टर दादा साहेब फाल्के रेड लाइट एरिया तक गए थे। राजा हरिश्चंद्र का किरदार दत्तात्रेय दामोदर दाब्के ने निभाया था। दादा साहब को इस फिल्म को पूरा करने में सात महीने और 21 दिन लगे थे। उन्होंने इस फिल्म का सेट मुंबई के दादर में लगवाया था।