सितंबर 14 को पूरे देश में मनाया जायेगा राष्ट्रीय हिंदी दिवस
चीनी भाषा मंदारिन और अंग्रेजी के अलावा हिंदी बोलने वालों की आबादी तीसरे नंबर पर है। हिंदी भारत की संस्कृति को दर्शाती है, इसलिए सितंबर 14 को पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य इस भाषा को संरक्षित बनाए रखना है। अंग्रेजों के भारत पर शासन करने के बाद से अंग्रेजी का प्रचलन दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। इसी कारण से हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत की गयी। बता दें कि जनवरी 10 को पूरे विश्व में हिंदी दिवस मनाया जाता है, भारत में सितंबर 14 को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी ने कहा था कि हिंदी लोगों की भाषा है और यह भी सिफारिश की थी कि इसे देश की राष्ट्रीय भाषा घोषित किया जाए। हालाँकि हिंदी को आज तक राष्ट्रभाषा का दर्जा नहीं मिला है, लेकिन हिंदी निश्चित रूप से हमारी आधिकारिक भाषा बन गई है।