शिवांगी जोशी अब जल्द ही नए प्रोग्राम में नजर आएंगी
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी जल्द नए शो में नजर आएंगी। अब वो खतरों के खिलाड़ी 12 में स्टंट्स करती दिखेंगी। इसकी जानकारी खुद शिवांगी जोशी ने दी है। हाल में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि खतरों के खिलाड़ी मेरा पहला रिएलिटी शो होने जा रहा है, जिसका हिस्सा बनने पर मैं काफी उत्साहित हूं। इस शो के जरिए मेरा मकसद डर दूर करना होगा।