शिवसेना का फडणवीस पर प्रहार, बोले - मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने चाहते हैं फडणवीस
शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस पर बड़ा आरोप लगाया गया है। फडणवीस पर मुंबई को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए सामना में लिखा गया -"फडणवीस ने मुंबई में इस 'गैर-मराठी पंचक' की एक 'प्रस्तुति' तैयार की, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे मुंबई को महाराष्ट्र से अलग किया जा सकता है और इसे गृह मंत्रालय के सामने पेश किया गया है।"