
फोटो: Lokmat
शिवसेना सांसद पर महिला ने लगाया रेप का आरोप
शिवसेना सांसद राहुल शेवाले पर दुबई से लौटी महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर इसकी शिकायत करते हुए न्याय की मांग भी की है। जानकारी है कि शिंदे गुट ने जुलाई 19 को ही राहुल शेवाले को लोकसभा में शिवसेना का नेता चुना है। वहीं शेवाले पर महिला ने बलात्कार, मानसिक उत्पीड़न, धोखा देने का आरोप भी लगाया है।