सलमान खान को सांप ने काटा, हालत खतरे से बाहर
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान को दिसंबर 26 को सांप ने काट लिया। सलमान खान पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर क्रिसमस सेलिब्रेट करने गए थे और इस दौरान उन्हें सांप ने काट लिया। सांप के काटने के तुरंत बाद सलमान खान को रात करीब तीन बजे कमोठे इलाके स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। फिलहाल सलमान खान की तबियत ठीक है।