समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बीच हुआ गठबंधन
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अक्टूबर 20 को समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने गठबंधन की घोषणा कर दी है। गठबंधन के ऐलान के बाद सुहेलदेव पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने ट्वीट कर लिखा कि अबकी बार, भाजपा साफ़। समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर आए साथ। बता देंं कि सुहेलदेव ने 2017 विधानसभा चुनाव में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।