समुद्र के किनारे मिला रहस्यमयी जहाज का मलबा: लातविया
लातविया देश की राजधानी रीगा के करीब समुद्र के किनारे पर एक रहस्यमयी जहाज के मलबे की खोज की गई है। स्थानीय लोगों द्वारा 40 फीट के मलबे की खोज के बाद खुदाई शुरू की गई थी। जहाज के मलबे में सैकड़ो तांबे की कीलें मिली है। मलबे की जांच करने वाले पुरातत्त्ववेत्ताओं ने रेत के नीचे पूरे जहाज के होने की आशंका जताई है। देश के नेशनल कल्चर हेरिटेज बोर्ड के अनुसार जहाज 19वीं शताब्दी का बताया जा रहा है।