समुद्री कछुए महासागरों में प्रवेश करके प्लास्टिक के कचरे को बना रहे भोजन - शोध
बोलोग्ना विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के एक समूह ने इटली के रिकसिओन में फोंडाजिओन सेतासिया के अस्पताल में भर्ती 45 कछुओं के मल का विश्लेषण किया है। विश्लेषण के आधार पर उन्होंने कछुओं के मल में प्लास्टिक का कचरा पाया है। इस अध्ययन के मुताबिक प्लास्टिक का कचरा कछुओं की आंतों के माइक्रोबायोटा में होने वाले बदलावों के लिए जिम्मेदार हैं। इससे जहरीले रसायन भी अवशोषित हो सकते है जो उपकला (एपिथेलियल) के नुकसान का कारण बन सकता है।