संपूर्ण विश्व पर गहराया ऊर्जा संकट, ईंधन और गैस के दामों में हुई बढ़ोतरी
पूरी दुनिया पर आए ऊर्जा संकट की वजह से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। इसका सबसे अधिक प्रभाव यूरोपियन देशों पर हुआ है। यूरोप अपनी गैस की 35 फीसदी आपूर्ति रूस से आयत करके करता है, जिसके चलते रूस में गैस के महंगे होने का असर यूरोपीय देशों पर भी पड़ रहा है। वहीं ब्रिटेन में भी पिछले सात महीनों में गैस की कीमतों में 600 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।