संविधान दिवस के मौके पर आयोजित की जाएगी क्विज प्रतियोगिता
भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए इस वर्ष संविधान दिवस के मौके प "संवैधानिक लोकतंत्र पर ऑनलाइन क्विज" प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। हिंदी और अंग्रेजी में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए पोर्टल तैयार किया गया है। पोर्टल पर डिजिटल तौर से सवाल पुछे जाएंगे। इसमें मौलिक कर्तव्यों, लोकतंत्र के संबंध में प्रश्न होंगे। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए व्यक्ति को नाम, फोन नंबर, आयु की जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।