
फोटोः Dainik Jagran
संयुक्त किसान मोर्चा ने किया देशव्यापी प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा ने अक्टूबर 26 को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक देशव्यापी प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान आंदोलन के 11 महीने पूरे होने पर इस आंदोलन का आह्वान किया, इसके साथ ही उन्होंने लखीमपुर हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी और गिरफ़्तारी की भी मांग की। संयुक्त राष्ट्र मोर्चा ने मजिस्ट्रेट के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंप प्रदर्शन को खत्म किया।