संयुक्त राष्ट्र: भारत ने रूस के खिलाफ की वोटिंग, पुतिन की इस मांग को किया खारिज
संयुक्तराष्ट्र महासभा में भारत ने रूस के खिलाफ वोटिंग की है और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की गुप्त मतदान वाली मांग को खारिज कर दिया है। दरअसल रूस द्वारा यूक्रेन के कब्जाए गए राज्यों के खिलाफ अल्बानिया ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक मसौदा प्रस्ताव लाया गया था। रूस की निंदा के लिए इस प्रस्ताव पर ओपन वोटिंग की मांग की गई लेकिन पुतिन ने मतदान गुप्त रखने के लिए एक प्रस्ताव रख दिया। इसमें भारत ने उसके खिलाफ वोटिंग कर दी।