संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड
संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन सितंबर 19 को दो पालियों में किया जाएगा। इसमें पहला पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक का समय रखा गया है। परीक्षा से संबंधित और जानकारी के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट चैक कर सकते है।