
फोटो: Lokmat News
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बुजुर्ग महिला का बंदर को अंगूर खिलाने वाला वीडियो
महिला के बंदर को प्लेट में अंगूर खिलाने वाला वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। लोग इस महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फल बेचने वाली महिला के पास कुछ बंदर आ जाते हैं, तो वह प्लेट में अंगूर रखकर उन बंदरों को खिलाने लगती है। बंदर भी मस्त अंदाज में अंगूर का मजा ले रहे हैं। इस वीडियो को 18 हजार लोग देख चुके हैं।