सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक दिव्यांग शख्स का इनोवेशन
उद्योगपति आनन्द महिंद्रा ने अपने ट्विटर पर अगस्त 21 को एक दिव्यांग शख्स का इनोवेशन वीडियो शेयर किया। वीडियो में दिव्यांग शख्स ने अपनी व्हीलचेयर को 1 मिनट 32 सेकंड में एक मोटरसाइकिल में बदल दिया। यह देखकर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन हैरान रह गए। इस इनोवेशन को दिव्यांगजन एक वाहन के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे दूरियों को कवर करने में आसानी होगी। इस मशीन को व्हीलचेयर से आसानी से अलग भी किया जा सकता हैं।