सोशल मीडिया पर वायरल हुआ किरण रिजिजू का डांस वीडियो
भारत के केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू की एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो किरण रिजिजू ने खुद अपने कू (Koo) ऐप अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि वह सुंदर काजलंग गांव में विवेकानंद केंद्र विद्यालय परियोजनाओं की निगरानी के लिए आए थे। मेहमानों के उनके गांव में आने पर सजोलंग लोगों द्वारा पारंपरिक मनोरंजन किया जाता है।